
मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा बीते कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने खूब तेवर दिखा रही है। हालांकि दो दिन पारा गिरा तो मामूली राहत मिली थी। लेकिन रविवार को एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और पारा 40 के पार पहुंच गया। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चटक धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का असर सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शाम के समय भी लू जैसी गर्म हवाएं चलती रहीं। आमतौर पर शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन रविवार को देर शाम तक गर्मी का असर बना रहा। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इस सप्ताह पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
25 से 30 मई तक उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश का मैदानी इलाकों में असर बहुत कम देखने को मिलेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
