
28 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। बीजेपी उनके दौरे की तैयारियों में जुटी है। 25 स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक परिधान, उत्साहपूर्वक व सादगी से 25 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत से किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को शाम 4:35 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे प्रदेश कार्यालय में 6.15 से कोर कमेटी व उसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को शाम 4:35 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे प्रदेश कार्यालय में 6.15 से कोर कमेटी व उसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे। प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर डाकरा बूथ के अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे। इसके बाद बूथ समिति, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद वे शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग सिंहनीवाला में प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। दो बजे से सीएम आवास स्थित मुख्य मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
