काशीपुर : रोडवेज बस स्टेशन की सुविधाओं को लेकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को शीघ्र इसके रखरखाव पर ध्यान देना होगा अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बस स्टेशन की सुविधाओं के लिए आंदोलन छोड़ देंगे । महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से रोडवेज बस स्टेशन को स्थानांतरित किए जाने की चर्चा हो रही है, लेकिन इसके लिए कोई भी स्पष्ट आदेश शासन के द्वारा नहीं है। वर्तमान में रोडवेज बस स्टेशन अस्त&व्यस्त व्यवस्था में है। टूटी चारदीवारी,टूटे टॉयलेट,खंडहर होती जा रही बिल्डिंग किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना को कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि रोडवेज परिसर के अंदर बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। इसकी निकासी के लिए भी ना तो फर्श की मरम्मत की गई है ना ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि वर्तमान में केवल रोडवेज बस स्टेशन में 25% नियमित कर्मचारी हैं और 75% आउटसोर्सिंग एजेंसीज के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अफसोस का विषय है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार आज केवल 25% स्थाई कर्मचारियों के सहारे रोडवेज बस स्टेशन चला रही है। उन्होंने मांग की काशीपुर से गदरपुर होते हुए सिरसा हरियाणा तक की बस सेवाएं आरंभ की जाए क्योंकि बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के लोग हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करते हैं, इससे जहां राजस्व बढ़ेगा वही क्षेत्र के यात्रियों को भी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने काशीपुर से सीधे कानपुर तक की बस सेवा की भी मांग की क्योंकि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी होने के कारण कानपुर से काशीपुर के व्यापारियों का सीधे कनेक्टिविटी है। इससे व्यापारियों को लाभ होने के साथ-साथ इस रोड पर पड़ने वाले शहरों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी यात्रियों को उपलब्ध रहेगी। अलकापल्ले अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि 1982 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पंडित नारायण तिवारी जी के समय निर्माण हुआ रोडवेज बस स्टेशन आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार के नुमाइंदों का इस और कोई भी ध्यान नहीं है।शाम होते ही अंधकार में डूब जाने वाला रोडवेज बस स्टेशन महिला यात्रियों की सुरक्षा के नाम पर जीरो है। बेहतर होगा कि समय रहते हुए सरकार चेत जाएं अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की इस हटधर्मिता के खिलाफ बड़ा आंदोलन छोड़ देंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
