ऑपरेशन प्रहार: काशीपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
काशीपुर, 24 मई 2026: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान, नगदी और चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को शिवनगर कॉलोनी निवासी ललित पुत्र रामशरण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 4 मई की रात अज्ञात चोरों ने उनके खोखे का ताला तोड़कर ₹4000 नगद, 15-20 क्लासिक सिगरेट की डिब्बियां और आधार कार्ड चोरी कर लिया।
वहीं दूसरी घटना में विधाता मार्बल, रामनगर रोड निवासी दीपेश जैन पुत्र सज्जन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि 17 मई 2026 की रात उनकी दुकान का शटर काटकर चोर काउंटर से ₹6000 नगद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने FIR संख्या 189/2026 और 190/2026 के तहत धारा 305(ए) एवं 331(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्धों की तलाश शुरू की। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने मानपुर तिराहे के पास फील्ड क्षेत्र से दो आरोपियों को चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
सुमित पुत्र कल्लू निवासी पार्वती कॉलोनी, गुरुद्वारा के पीछे, काशीपुर
प्रियांशु शर्मा उर्फ जानू पुत्र मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, काशीपुर
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: ₹6200 नगद
9 क्लासिक सिगरेट की डिब्बियां 2 आधार कार्ड
1 ड्राइविंग लाइसेंस
1 पैन कार्ड
चोरी में प्रयुक्त लाल रंग का ई-रिक्शा (UK18 ER 6853) बरामद किया है।
पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:
एलएसआई मीना रावत
एसआई कंचन पडलिया
एडिशनल एसआई प्रकाश बोरा कांस्टेबल जगदीश पपने
कांस्टेबल गौरव सनवाल
एसपीओ माजिद
एसपीओ राहुल
काशीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
