सच्चाई की जीत

इस वक्त की बड़ी खबर….

काशीपुर के वार्ड नंबर 25 स्थित अली खान चौक पर शुक्रवार, 22 मार्च 2026 को 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के शिलान्यास को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास कर किया।इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर निगम की टीम, क्षेत्रीय पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।महापौर दीपक बाली ने कहा कि अली खान चौक पर लगने वाला 135 फीट ऊंचा तिरंगा काशीपुर की नई पहचान बनेगा और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा शहर के गौरव और सम्मान का प्रतीक बनेगा।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे काशीपुर के लिए गर्व का पल बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।काशीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर… वार्ड नंबर 25 के अली खान चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे का शिलान्यास, महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में नगर निगम टीम और गणमान्य लोग मौजूद रहे पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *