04.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।दिनांक 17 मई 2026 को चौकी प्रतापपुर एवं चौकी कुंडेश्वरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान रामनगर रोड स्थित धनौरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04.48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शान ए आलम पुत्र मोहम्मद अली निवासी कटोराताल, काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है तथा उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी- उप निरीक्षक कौशल भाकुनी- उप निरीक्षक मनोज धौनी- कांस्टेबल इन्द्र कुमार- कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह बिष्ट

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *