95 लाभार्थियों को दिए पेंशन स्वीकृति पत्र : दीपक बाली की एक झलक पाने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की

काशीपुर/ गढीनेगी। इसे कहते हैं काम की राजनीति से जनता के दिलों पर छा जाना। कुछ ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला गढ़ी नेगी नगर पंचायत में। मौका था माननीय सांसद अजय भट्ट जी के प्रयासों से प्रदेशके यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ी नेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति के पत्र बांटने का। जनता की भारी मांग पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाढला द्वारा महापौर दीपक बाली को गढ़ी नेगी में इन विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु बुलाया गया था। श्री बाली के वहां पहुंचते ही ऐसा हुजूम उमड पड़ा जैसे कोई राष्ट्रीय नेता या अभिनेता आया हो। लोगों में श्री बाली के साथ सेल्फी लेने की होड सी मच गई। यहां महापौर को लड्डुओं से तोला गया और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के साथ-साथ दीपक बाली मनोज पाल और सचिन बाढला जिंदाबाद के नारों से पूरा गढी नेगी गूंज उठा। इस शानदार और सफल कार्यक्रम के आयोजक गढ़ी नेगी के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाढला रहे जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के साथ-साथ गढीनेगी क्षेत्र में अपना प्रभाव भी दिखा दिया।

महापौर दीपक बाली विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए जब गढीनेगी पहुंचे तो रास्ते में वार्ड नंबर 7 रामजीवनपुर में सचिन बाठला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका भव्य और आलीशान स्वागत किया औरलोग ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए उन्हें गांव में ले गए जहां उन्होंने एक साथ 4 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत महापौर बाली ने भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल और भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ गढी नेगी में चार और सड़कों का शिलान्यास किया। इन सभी आठ सड़कों पर 92 लाख 69 हज़ार रु की लागत आएगी। प्रदेश सरकार से इस धनराशि को उपलब्ध कराने में सांसद अजय भट्ट का बहुत सहयोग रहा। सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ महापौर दीपक बाली ने श्रीमती प्रदीप कौर, शिवचरण सिंह, हरिप्रसाद, रामवती, चंद्रावती, देवेंद्र, तारावती, राजरानी , ललिता , राम चरण, पप्पू सिंह , रामप्रसाद, शब्बीर अहमद, ओमवती, नन्नू सिंह , ओम प्रकाश, राशीदा सहित 95 लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग से प्राप्त पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। लोगों की पेंशन स्वीकृत कराने में भी सांसद अजय भट्ट और सचिन बाठला का बहुत बड़ा योगदान रहा। गढी नेगी की जनता ने ढोल नगाड़ों के साथ जिस जोश खरोश से महापौर दीपक बाली का शानदार स्वागत किया उससे वह भाव विभोर हो उढे और उन्होंने जनता से वायदा किया कि वह हमेशा उसकी सेवा में दिन-रात खड़े नजर आएंगे। जब भी मेरे लायक कोई सेवा हो तो मुझे याद कर लेना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। अतः जनता जनार्दन को चाहिए कि आने वाले हर चुनाव में वह कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। उन्होंने विकास कार्यों मैं सहयोग देने हेतु सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। जब श्री बाली ने जनता से पूछा कि क्या मैं काशीपुर की जनता से किए गए वादों को पूरा कर रहा हूं तो लोगों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। उत्साहित जनता ने उन्हें लड्डुओं से भी तोला। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाती है और जनता की हर सुख सुविधा का ध्यान रखती है। जनता द्वारा मिले ऐतिहासिक प्यार समर्थन और आशीर्वाद को देखकर महापौर और जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सभी का दिल की गहराइयों से आभार जताया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर गढीनेगी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर विमल कुमार , मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर , निवर्तमान ग्राम प्रधान गढ़ी नेगी अंशिका बाठला , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , जसवीर सिंह सैनी, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा , बाबूराम बाठला , रूपेश बाठला , सचिन शर्मा , संजय खन्ना , युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिव गुम्बर , पी. सी. वर्मा , सुरेश प्रजापति , मोनू प्रजापति , रामचंद्र , मनीष चावला, नरेश कुमार , नीतीश कुमार , लक्ष्मी भंडारी, रेखा भंडारी, सुरेंद्र सिंह लवली, रोहित प्रजापति , हीरा सिंह ,मनोज बाठला , दीपक कुमार , लक्ष्य मुटनेजा विधु ढींगरा समेत हजारों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *