साल 2020 में बुरी खबरों के आने का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है. अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन के भी घर से एक बुरी खबर सुनने को आ रही है. एक्टर के भाई अनिल देवगन का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है. अजय ने सोशल मीडिया के जरिए ये दुखद खबर फैन्स संग साझा की है. 

अजय देवगन ने अपने भाई अनिल देवगन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे कैप लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ अजय देवगन ने ये दुखद खबर साझा की. उन्होंने लिखा- कल रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया. उनके अचानक यूं चले जाने से हमारा पूरा परिवार टूट गया है. ADFF और मैं एक्टर की कमी को महसूस करेंगे. खास तौर पर मैं उनकी मौजूदगी को मिस करूंगा. उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें. कोविड-19 महामारी के चलते हम लोग पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रख रहे हैं. 

सन ऑफ सरदार के थे क्रिएटिव डायरेक्टर

बता दें कि अनिल देवगन एक्टर अजय देवगन के चचेरे भाई थे. वे फिल्म डायरेक्टर थे. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक निर्देशक और सह-निर्देशक के तौर पर काम किया था. उन्होंने राजू चाचा, ब्लैक मेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. इसके अलावा वे फिल्म सन ऑफ सरदार में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर नजर आए थे.  साथ ही उन्होंने जीत, जान, इतहास, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्म में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था. उन्होंने अधिकतर फिल्में अपने भाई अजय देवगन के साथ ही कीं.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com