खटीमा 08 मई 2026 पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उनका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खटीमा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता दरबार लगाया और बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आमजन की परेशानी दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही फरियादियों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
