काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कोतवाली काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 07 मई 2026 को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। सभी को कोतवाली लाकर उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।
इसके बाद सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया।
काशीपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हुड़दंग जैसी गतिविधियों से बचें, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बेहतर बना रहे। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शहर में शांति व्यवस्था मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बनेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
