CM Yogi and Dhami Inaugurate Development Projects in Yamkeshwar Uttarakhand  Offer Prayers at Shiva Temple

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेकर परिवार और ग्रामीणों के साथ अनुष्ठान किया। उन्होंने मंदिर समिति का आभार जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी सोच से सुखद परिणाम मिलते हैं और ईश्वर भक्ति सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। उन्होंने ठांगर क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धियों पर खुशी भी जताई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *