
काशीपुर नगर निगम में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विपक्षी दलों की भूमिका की आलोचना की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि अधिनियम का विरोध महिलाओं की भावनाओं के विपरीत है। महापौर दीपक बाली और कई पार्षदों ने इस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने संसद में इस अधिनियम का विरोध किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
महापौर दीपक बाली ने भी अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण जैसे कदम आवश्यक हैं और इस दिशा में यह अधिनियम अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रस्ताव पढ़कर सुनाया, जिसमें इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया गया।
नगर निगम के 40 में से 26 पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संकल्प लिया कि वे इस मुद्दे को आम जनता तक पहुंचाएंगे और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर बीना नेगी, संजय शर्मा, अनिल कुमार, सीमा सागर, सतीश कुमार, अनुज सिंह, कुलदीप शर्मा, अभिषेक, अंजना, ममता कुमारी, गुंजन प्रजापति, प्रिंस बाली, संदीप सिंह, मनोज कुमार (जग्गा), पुष्कर सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, शिवांश गोले, सीमा टंडन, सुरेश कुमार सैनी, दीपा पाठक, विजय कुमार, मयंक मेहता, वैशाली गुप्ता, अशोक कुमार सैनी, अनीता कांबोज और रवि कुमार सहित कई पार्षद उपस्थित रहे और प्रस्ताव का समर्थन किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
