कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से विगत दिनो घटित मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम मंं तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर/बाजपुर महोदय के दिशा निर्देशन में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर श्री हरेंद्र चौधरी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया । मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनाँक 02-05-2026 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति के रेलवे फाटक नियर शुगर फैक्ट्री के पास काशीपुर में 01 अभियुक्त 1-विष्णु पुत्र पंचानन्द निवासी ग्राम दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआऱ नं0 161/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी मोटर साईकिल नंबर -UK 18F -9272 के आलावा बाजपुर थाना क्षेत्र से चोरी (f.i.r. no.145/26 )की 01 अन्य मोटर साइकिल नं0 UP22Y-1969 पैशन प्रो के साथ गिरफ्तार कर मोटर साईकिल चोरी की घटना का अनावरण किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1– विष्णु पुत्र पंचानन्द निवासी दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम का नाम

1- उ0 नि0 देवेंद्र सिंह मेहता
2-कानि0 485 हेमंत कुमार
3- कानि 10 पवननाथ

बरामदगी का विवरण

अभियुक्तग के कब्जे से चोरी की 02 मोटर साईकिलें बरामद हुयी है जिनका विवरण निम्नवत है ।

1-मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे चेसिस नं0 रजिस्ट्रेशन नंबर UK18F-9272
(कोतवाली काशीपुर से संबंधित )

2-वाहन मोटरसाइकिल पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर UP22Y-1969
(अन्य थाने से संबंधित)

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *