आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, काशीपुर में एक गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आदरणीय श्री बलबीर घुनियाल जी तथा प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री विनोद कुमार लाखा जी का ससम्मान आगमन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ आत्मीय परिचय स्थापित करते हुए संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की तथा संगठनात्मक सुदृढ़ता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री यशपाल राजहंस जी ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री श्री रामकिशन पासी जी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री प्रशांत अम्बेडकर जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जी, जिलामंत्री श्री कपिल गौतम जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री नरेश कुमार जी, सह मीडिया प्रभारी श्री विनोद कुमार जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री अमन जी, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री रमेश कुमार जी सहित सभी मंडल अध्यक्षगण एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण रहा, जिसने आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प और भी मजबूत किया।. . नरेश कुमार. जिला मिडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा.. भाजपा काशीपुर

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *