काशीपुर | 25 अप्रैल 2026
उत्तराखंड के काशीपुर में नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा के मादक पदार्थों से जुड़े दो मामलों में वांछित चल रही अभियुक्ता रमीशा चौहान को गिरफ्तारकर लिया है।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दो एफआईआर पहले से दर्ज थीं। क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त दीपक ठाकुर के कब्जे से 18 नवंबर 2025 को करीब 5000 से अधिक प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए थे, जो वाणिज्यिक मात्रा में आते हैं। जांच के दौरान लगभग 40,000 अन्य नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी भी सामने आई थी।
इस मामले में सह-अभियुक्त विपुल चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते मुकदमे में कूटरचना से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। कैसे हुई गिरफ्तारी? विवेचना के दौरान रमीशा चौहान की संलिप्तता स्पष्ट होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम
इस कार्रवाई में शामिल टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक संजय सिंह, महिला कांस्टेबल इंदु राणा और कांस्टेबल पवन नाथ शामिल रहे। पुलिस की अपील काशीपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और युवाओं को जागरूक करने में भागीदारी निभाएं। “आपकी एक सूचना, समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *