
देहरादून:- गुरुवार को चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में गए थे। लौटते समय उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया था। इस दौरान आठ लोगों की जान चली गई थी। टीम आज जांच के लिए पहुंची। टिहरी में हुए वाहन हादसे की जांच के आज सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य में गठित लीड एजेंसी की टीम टिहरी पहुंची। जांच के दौरान टीम ने मार्ग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसके साथ ही वाहन की भी जांच की गई, जिनके आधार पर दुघर्टना के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी। बता दें कि हादसे में आठ लोगों की जान गई थी टीम ने जांच में पाया कि दुर्घटना स्थान पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है और सड़क पर पैराफिट भी लगे हैं। लेकिन मोड के बाद लगातार ढाल पाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है लगातार ढाल होने के कारण चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन दुर्घटना हो गया। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड के नेतृत्व में लीड एजेंसी द्वारा किए गए निरीक्षण के समय परिवहन, पुलिस, लोनिवि के स्थानीय अधिकारियों के अतिरिक्त जेपीआरआई के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस स्थान पर गति सीमा व दुर्घटना संभावित स्थल के बोर्ड लगाए जाएं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
