काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने आज अपने पुराने निवास स्थान मौ टांडा उज्जैन से अपना जनगणना रजिस्ट्रेशन कराकर देशव्यापी जनगणना कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह जनगणना अभियान देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाएं और नीतियां तय की जाती हैं।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाए, ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही और पूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनें।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जनगणना अभियान के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में इसकी औपचारिक शुरुआत हो गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *