भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया था जब दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज न मिलने के चलते एक युवती को मौत के घाट उतार दिया मृतका के परिजनों को सूचना दी गई सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई ,
डिलारी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मोवीन ने अपनी बेटी गुलिस्ता परवीन की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ भगतपुर के गांव निवासी युवक रफीक के साथ दान दहेज देकर की थी। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला फिर उसके बाद युवती को उसके ससुराल वाले 1 लाख रुपए बुलेट मोटरसाइकिल उससे दान दहेज की मांग करने लगे जिसमें मृतका महिला के परिजन गरीब परिवार से हैं जिसमें वह दोबारा से दहेज ना देने के चलते आज दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला को घर पर ही मौत के घाट उतार दिया परिजनों को जब जानकारी हुई तो मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है,, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार का कहना है जल्द ही इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी आरोपी मौके से फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है,,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com