देहरादून:-

एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 मार्च को दून में बैठक बुलाई है।  एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी, इस पर चर्चा होगी। चुनाव आयोग की ओर से अप्रैल में होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी योजना बनाई है। इसे धरातल पर मजबूती से उतारने के लिए 15 मार्च को सभी विधायक व पदाधिकारी दून में जुटेंगे। एसआईआर के तहत उधर चुनाव आयोग ने बीएलओ मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है तो अब एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 को दून में बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से कोई नेता, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के अन्य पदाधिकारी और सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे। मकसद ये है कि एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी। एसआईआर के बहाने मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और पकड़ को और मजबूत बनाएगी। संगठन की ओर से बूथ लेवल एजेंट(बीएलए-1 व बीएलए-2) बनाए जा चुके हैं। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की निगरानी में एसआईआर में बूथ स्तर तक काम किया जाएगा। बीएलए के अलावा अन्य सहायक भी इसमें काम करेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *