मामला जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र गांव बुकनाला का है जहां पीड़ित मां बेटी ने गांव के ही दो युवकों पर बलात्कार का आरोप लगाया है पीड़िता ने बताया की 4 सितंबर 2020 की रात अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी जबकि उसकी मां बे भाई मकान की छत पर सो रहे थे रात्रि 1:00 बजे गांव का शावेज अपने दोस्त को लेकर घर में घुस आया उसने तमंचा दिखाकर डराया धमका और जबरदस्ती मेरे साथ बलात्कार किया आरोपी ने जाते वक्त किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी पीड़िता के शोर मचाने पर नीचे आकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जिसमें गुड्डू ने धक्का देते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए जब पीड़ित परिवार ने बलात्कार की शिकायत थाना असमोली की जहां थाने में मुकदमा लिखे बिना ही पीड़ित परिवार को वहां से भगा दिया गया उसके बावजूद हमने कहीं जगह शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं कहीं भी शिकायत करने पर हमें जान से मारने की धमकी देते हैं इस बात की शिकायत आज हमने मुरादाबाद आईजी जॉन रमित शर्मा साहब से की जिस पर उन्होंने हमें कारवाही करने का आश्वासन दिया है वहीं पीड़िता की मां ने बताया की मेरे शौहर का इंतकाल हो चुका है हम घर से गरीब हैं मेहनत मजदूरी करके ही परिवार का पेट पालते हैं हम गरीब हैं साहेब इसलिए थाने में हमारी कोई नहीं सुनता जहां भी जाते हैं धक्का देकर भगा दिए जाते हैं मुझे डर है कहीं कल को वह लोग मेरे ब परिवार के साथ कुछ गलत ना कर दें। अब सवाल उठता है क्या वाकई पुलिस पर से जनता का विश्वास उठ चुका है कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था लाचार हो रही है जो जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं पीड़ित डर के साए में जीने को मजबूर हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
