काशीपुर:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा व कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान तथा उक्त संबंध में दिए गए गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसका विवरण निम्नवत है।

1- दिनांक 02-03-2025 को उपनिरीक्षक श्री चंदन सिंह व उपनिरीक्षक श्री कंचन पडलिया मय कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, कांस्टेबल जगदीश पपनै कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के कुंडेश्वरी जय स्टोन क्रेशर के पीछे झाड़ियां में अभियुक्त राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर के द्वारा अवैध रूप से संचालित की जा रही है कच्ची शराब बनाने की भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया । मौके पर अभियुक्त के कब्जे से दो प्लास्टिक के ट्यूबो में कुल 110 लीटर कच्ची शराब व 02 अदद लोहे के ड्रम, 02 प्लास्टिक के पाइप, तथा कच्ची शराब बनाने के अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त मौके पर ही 3500 ली0 लगभग लहन नष्ट किया गया ।जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-71/2026 धारा 60(2) EX Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *