ऋषिकेश नटराज चौक से क़रीब एक किमी आगे आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सामने से आई कार ने आईजी के वाहन को टक्कर मारी तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई।  सोमवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। समरोह समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे सात मोड़ के समीप आईजी की कार को देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआती पलों में मौके पर हलचल और भीड़ का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना को चोटिल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की  कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आईजी की कार को रानीपोखरी थाने ले गई है। जबकि दूसरी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *