काशीपुर:- दिनांक 21.2.2026 को वादी मुकदमा श्री जगत सिंह पुत्र खुशवंत सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर कोतवाली काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर दी कि उसकी रामनगर रोड स्थित दुकान से एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा लगभग 15,000/- रुपए कीमती कॉपर के पाईप की चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर में मुकदमा एफआईआर नंबर 63/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी करते हुए चोरी गये कॉपर के पाईप के टुकड़ो के साथ अभियुक्त मुकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला काजीबाग कटोराताल कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
