रामपुर डिग्री कॉलेज से सेजनी वाले मजार की ओर जाने वाले रास्ते मैं गड्ढे होने के कारण वहां पानी भर जाता है जिसको लेकर आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और यहां पर रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों की समस्या से उनको अवगत कराया सीडीओ ने भी मामले की पूरी जानकारी लेते हुए समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया बताते चलें कि पिछले 1 साल से सड़क के गड्ढे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसमें कल ही क्षेत्रवासियों ने अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष विक्की मियां को बुलाकर समस्या से अवगत कराया जिसको लेकर विक्की मीणा ने वहां प्रदर्शन भी किया और लोगों को सीडीओ से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए आश्वासन भी दिया था इस आश्वासन को आज पूरा करते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर पूरी समस्या के बारे में बताया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com