झारखंड में मशेदपुर के मानगो में कुख्यात अपराधी चिंकी यादव की हत्या शुक्रवार रात को गई. हत्या काफी क्रूर तरीके से की गई थी. पहले गोली मारी फिर अपनी गाड़ी उसके सिर पर चढ़ा दी जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में हत्या के इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ. दरअसल, हत्या के बाद बीजेपी नेता राजेश सिंह भी एमजीएम थाना पहुंचे और कहा कि अज्ञात लोगों ने हम पर गोली चलाई है. गाड़ी में गोली के निशान भी मौजूद थे. थाने में नेता जी के समर्थक भी पहुंचने लगे कि नेता जी पर गोली चली है. इसी तरह थाने में ड्रामा चलता रहा.

इधर पुलिस को पता चला कि मानगो में ही चिंकी यादव की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने हत्या और गोली कांड को एक साथ, एक समय और एक ही घटना स्थल पर देखा तो सब कुछ शीशे की तरह साफ हो गया.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com