अग्निकांड के व्यापारियों को शीघ्र आर्थिक मदद मिले, हाथरस की घटना दुखदायी:शमशुद्दीन काशीपुर।पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शमसुद्दीन ने विगत दिनों पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारियों की भीषण अग्निकांड से जली 70 दुकानों के पीड़ितों को शीघ्र सरकार से आर्थिक मदद देने की अपील की l उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में एक प्रस्ताव बनाने का प्रयास किया गया था जिसके अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारियों को पक्की दुकानें मोहाया हो सके l लेकिन विभिन्न कारणों से उस प्रस्ताव को धरातल पर उतारा नहीं जा सका l उन्होंने नगर निगम प्रशासन की भविष्य में इस तरह के पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुरानी सब्जी मंडी में पक्की दुकानों का निर्माण करा कर व्यापारियों को भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी घटना से बचाने का प्रयास किया जाए l पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि राज्य सरकार केवल आश्वासन ना दे, शीघ्र धरातल पर आकर आर्थिक मुआवजा व्यापारियों को उपलब्ध कराएं l एक सवाल के जवाब में पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और 70 विधानसभा में प्रत्याशी उतारकर विधानसभा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करेगी l काशीपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी इस बार पूरे दमखम और संगठनात्मक मजबूती के संग विधानसभा चुनाव में भागीदारी करेगी l हाथरस की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है l उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है l महिलाएं,दलित, पिछड़ा और बेरोजगार वर्ग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है l बलरामपुर की घटनाएं इसका जीता जागता नमूना है l योगी और मोदी सरकार देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं l

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
