दिल्ली पुलिस ने कत्ल की एक गुत्थी को बड़ी तेजी से सुलझा दिया. दिल्ली में एक स्कूल के सीवेज टैंक से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जब सीवेज टैंक को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए. अंदर एक युवक की लाश मिली. मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने स्कूल जाकर लाश को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
मामला कल्याणपुरी इलाके का है. पुलिस ने पहले केस दर्ज किया फिर लाश की पहचान की कोशिश शुरू की गई. पुलिस को सफलता मिली और मृतक की पहचान असलम उर्फ मटरू के रूप में हो गई. अब सवाल था कि उसका कत्ल किसने और क्यों किया? कल्याणपुरी थाने में पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि आखिरी बार असलम को उसके दोस्त नूर के साथ देखा गया था.
इसके बाद पुलिस की टीम नूर की तलाश में जुट गई. जब नूर के घर पुलिस ने दबिश दी तो नूर वहां से गायब था. इसी बात से पुलिस को नूर पर शक हो गया. पुलिस आखिरकार टेक्निकल सर्विलांस के जरिए नूर तक जा पहुंची और उसे पकड़ लिया. पूछताछ में नूर ने पुलिस को बताया कि वह असलम के साथ स्कूल में लगी लाइट चोरी करने गया था.
चोरी के वक्त दोनों स्कूल की छत पर मौजूद थे. तभी चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. नूर ने असलम को धक्का दे दिया. नतीजा ये हुआ कि असलम ऊपर से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद नूर मौके से चोरी की 7 लाइट और दूसरा सामान लेकर वहां से भाग निकला.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
