आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को दोपहर 12:00 बजे विकास विकलांग सेवा समिति असमोली कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर पुष्प अर्पण कर कर उनके जयंती मनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समिति के डायरेक्टर आस मोहम्मद ने कहा महात्मा गांधी हर धर्म हर जाति से जुड़े हुए थे वे सभी धर्मों के प्रति विशेष आस्था रखते थे गांधी जी ने सत्य की राह पर चलकर सत्याग्रह की नींव रखी उनके जीवन में काफी कठिनाइयों के मोड़ आए उन्होंने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष किया और हमारे देश को आजादी दिलाई और अंग्रेजों को खदेड़ कर भारत से भगा दिया आगे बोलते हुए समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता इसरार मलिक ने कहा कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे कि कल तुम मरने वाले हो कुछ ऐसा सीखो को जिससे कि तुम हमेशा जीने वाले हो महात्मा गांधी जी ने आजादी की लड़ाई के लिए लोगों को जागरूक किया जागरूक करने के बाद एकजुटता से अंग्रेजों से मुकाबला किया अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात कही हमें भी सब कुछ ठीक उनके बताए रास्ते पर आज तक चल रहे हैं जयंती मनाने में उपस्थित लोग चौधरी जामिन अली आस मोहम्मद इसरार मलिक अनस आदि मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
