आज से जब आप मिठाई की दुकान पर खरीदारी करें तो मिठाई की उम्र का लेवल ज़रूर देखें यानी कि बेस्ट बिफ़ोर डेट. केंद्र सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर अब हर मिठाई की दुकान पर बेस्ट बिफोर डेट (Best Before Date) लिखना ज़रूरी कर दिया. अब मिठाई बेचने वालों को दुकान में लगी मिठाई की ट्रे पर मिठाई बनाने की तारीख और बेस्ट बिफ़ोर डेट लिखना ही होगा. इससे ग्राहक को यह पता चल पाएगा कि मिठाई कब बनी है और दुकानदार उसे बातों के जाल में फंसाकर खराब हो रही मिठाई नहीं बेच पाएगा. बशर्ते ग्राहक जागरूक हों.

FSSAI यानी खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने मिठाई की दुकानों में मिठाई बनाने के बनाने और खराब होने की तारीख लिखे जाने के निर्देश मिठाई बनाने वालों को भी मिल गए हैं. उत्तराखंड हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष आंनद गुप्ता ने न्यूज़ 18 को बताया कि उनकी एसोसिएशन से 500 से ज्यादा लोग जुड़े हैं.

गुप्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें FSSAI दिशानिर्देश दे दिए हैं. मिठाई पर डेट न लिखे होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार की मिठाई एसोसिएशन इसके समर्थन में है लेकिन छोटे हलवाइयों को इस पर खास तौर पर ऐहतियात बरतनी होगी और उन्हें जागरूक किए जाने की भी ज़रूरत है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com