हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एक्सप्रेस वे पर ही रोक लिया गया. नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया कि हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान राहुल की पुलिस अफसर से बहस भी हुई.
इस गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों की आवाज को चुप या दबाया नहीं जा सकता. हम गिरफ्तारी की निंदा करते हैं.
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि दमनकारी शासन द्वारा सत्ता के हर अंधाधुंध दुरुपयोग का विरोध करना विपक्षी दलों का कर्तव्य और लोकतांत्रिक अधिकार है! लोगों की आवाज और इच्छा को चुप या दबाया नहीं जा सकेगा! हम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
