काशीपुर. नगर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर की प्रमुख संस्था क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज हुसैन मंसूरी ने 29 सितंबर की रात 11 बजे हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अग्निकांड में जली हुई दुकानों का मुआयना करने के बाद प्रशासन से मांग की है कि अग्निकांड में नुकसान उठाने वाले सभी व्यापारियों को एक-एक महीने का राशन तत्काल उपलब्ध कराया जाए ताकि उनको भूखे पेट ना रहना पड़े। क्लीन एंड ग्रीन के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी ने मांग की है कि सरकार प्रत्येक व्यापारी को 11- 11 लाख का मुआवजा दे जिससे वह अपना व्यापार द्वारा प्रारंभ करके भुखमरी एवं भीख मांगने से बच सकें।
मुमताज मंसूरी ने कहा कि 7 महीने तक कोरोना का दंश बर्दाश्त करने के बाद अब तो त्योहारों से पहले कुछ आवाजाही बाजार में शुरू हुई थी तभी यह आपदा आन पड़ी जिससे अग्निकांड के पीड़ितों का परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल मदद नहीं पहुंचाई गई तो व्यापारी और उनके परिवार की जिंदगी नरक बन जाएगी। उन्होंने सरकार से तत्काल आर्थिक मुआवजा एवं एक एक महीने का राशन पीड़ित दुकानदारों को तत्काल उपलब्ध करवाने की मांग की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
