लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से ही जहां कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है तो अब कई परिवारवाले हैं जिन्हें नहीं पता कि वो अपने बच्चों के स्कूल की फीस (School Fees) कैसे भरेंगे और वो सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं. बाज़ार की मंदी का असर लोगों की जेब पर भी पड़ा है. तनख्वाह आधी हो गई है और अब समझ नहीं आ रहा कि इतने पैसे में घर चलाएं, घर का किराया दें या बच्चे की फीस. स्कूल से बार बार फ़ीस के तक़ाज़े आ रहे हैं.

स्कूलों ने लॉकडाउन की फीस माफ नहीं की है. स्कूल वाले अब ऑनलाइन पढ़ाते हैं. दो या तीन दिन में एक बार पढ़ाते हैं. पर महीने की फीस मांग करते हैं.  सरकार को लॉकडाउन के लिए राहत पैकेज की घोषणा करके स्कूलों की ओर से फीस तलबी का समाधान किया जाना चाहिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com