काशीपुर के सरकारी अस्पताल में सरकारी तंत्र की लापरवाही उस वक्त सामने आई जब अल्ट्रासाउंड कक्ष में एयर कंडीशनर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना उस वक्त हुई जब जिले के जिला चिकित्सा अधिकारी स्वयं सरकारी अस्पताल में मौजूद थे।

काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगे एसी में आज दोपहर अचानक उस वक़्त आग लग गयी जब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खेमपाल गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। जब चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष में आग लगी उस वक्त ज़िले के सीएमओ डॉ. देवेंद्र पंचपाल चिकित्सालय में ही मौजूद थे और सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा के कक्ष में एसी की ठंडी हवा में बैठे रहे। डॉ. खेमपाल के द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद भी सीएमओ साहब तथा सीएमएस साहब ने आग की घटना को हल्के में लेते हुए मौके पर जाना तक उचित नहीं समझा।ऐसे में अस्पताल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए आग की लपटें लगे एसी को खींचकर बाहर ले गए और बमुश्किल आग बुझाई। नियम के मुताबिक राजकीय चिकित्सालय में जिन कक्षो में ऐसी हो वहां आग बुझाने वाले उपकरण जरूर होने चाहिए लेकिन काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में इस तरह के कोई भी उपकरण कक्षों में मौजूद नहीं है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com