शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि नगर निगम में शोकावकाश

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 25 के पार्षद शरीफ सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर महापौर दीपक बाली सहित सभी पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने निगम सभागार में एक शोक सभा कर दिवंगत पार्षद को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देने के बाद नगर निगम में आज शोकावकाश कर दिया गया।

पार्षद शरीफ सिद्दीकी को मंगलवार के दिन अचानक हार्ट अटैक हुआ था, जिन्हें के वी आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत ही गंभीर थी। सूचना मिलते ही महापौर दीपक बाली सहित सभी पार्षद भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे और डॉक्टरों से मिलकर उनका बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा था। इलाज में आर्थिक दिक्कत ना आए इसलिए महापौर ने उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत शुरू करा दिया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी जिन्होंने आज तडके 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही सभी पार्षदों नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। देहरादून गए महापौर दीपक बाली पार्षद के निधन का समाचार मिलते ही तुरंत चल दिए और सीधे नगर निगम पहुंचकर शोक सभा में भाग लिया। पार्षद शरीफ सिद्दीकी एक सीधे और सच्चे व्यक्ति थे। महापौर सहित सभी पार्षदों ने कहा कि हमने एक अच्छा साथी खो दिया है। प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार को यह असहनीय कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

शोक सभा में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ,वित्त अधिकारी शिवेंद्र खनायत, जितेंद्र कुमार जीते राजू, वासु , मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद वैशाली गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, अनीता कांबोज, सीमा सागर, दीपा पाठक, बीना नेगी, अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, सरफराज, सुरेश सैनी, शिवांश गोले, रवि प्रजापति ,अंजना आर्य, प्रिंस बाली, नगर पालिका के पूर्व उपचैयरमेन कैलाश चंद प्रजापति एडवोकेट , स्वमं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रही। दिवंगत पार्षद के आज दोपहर 2:30 बजे दफन की तैयारी चल रही थी और उनके आवास पर उनके समर्थकों की काफी भीड़ थी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *