देवभूमि उत्तराखंड 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में नजर आई। उत्तराखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रदेश में केदारनाथ धाम से लेकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, राजधानी देहरादून और हरिद्वार तक सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आाए।  कड़ाके ठंड और बर्फबारी के बीच भी गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ धाम में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराया और मातृभूमि को सलाम किया।  वर्तमान में केदारनाथ धाम में 40 लोग मौजूद हैं जिनमें से 30 आईटीबीपी और पुलिस के जवान धाम की सुरक्षा में लगे हैं। वहीं मौसम में कुछ दिनों से ही गिरावट के कारण अत्यधिक ठंड से तापमान शून्य से नीचे है। देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देहरादून एयरपोर्ट पर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर एयरपोर्ट के तमाम विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गए। डॉग स्क्वायड द्वारा यात्रियों के समान के अंदर छुपाए गए विस्फोटक को पकड़ना, आपात चिकित्सा स्थिति में सीआईएसफ टीम को मेडिकल किट उपलब्ध कराना, फायर हुप जंप लगाना और कई करतब  दिखाए गए।


By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *