काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी और विकास की गहरी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो घोषणा की थी की काशीपुर को काशी की तरह सजाया जाएगा उस पर काम चल रहा है और अगले माह से चौराहों के सौंदर्य करण का काम भी शुरू हो जाएगा। शुरू में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहे के पास सिंह द्वार क्षेत्र का काम फरवरी माह में शुरू हो जाएगा और इन दोनों के सौंदर्यकरण पर करीब आठ और 10 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जो चौराहे जिस नाम पर होंगे वहां पर उनके सौंदर्य करण को देखकर ही नाम के अनुरूप ही अनुभूति होगी।

चौराहों के सौंदर्य करण को लेकर आज यहां नगर निगम सभागार में सौंदर्यकरण से जुड़े सभी विभागों की एक बैठक हुई जिसमें उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट आर्किटेक्ट मनोज जोशी तथा एन एच पी डब्लू डी ए आर टी ओ जल निगम एवं जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे और होने वाले सौंदर्य करण की प्रेजेंटेशन को देखा। महापौर दीपक बाली की मौजूदगी में आपस में सभी ने विचार विमर्श कर सौंदर्य करण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने पर रणनीति बनाई। सौंदर्य करण का कार्य उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया जा रहा है लिहाजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि सभी घोषित सात चौराहों का सौंदर्य कारण होगा जिसमें लगभग 1 वर्ष का समय लग जाएगा और उस पर लगभग 30 करोड रुपए का खर्चा आ रहा है। फरवरी माह में सिंह द्वार के पास और मुख्य चौराहे पर जो सौंदर्य करण शुरू होने जा रहा है उस पर करीब 8 से 10 करोड रुपए तक का खर्च आएगा और यह दोनों ही चोराहे बड़े ही शानदार ढंग से दिखाई देंगे। यहां जनहित की अनेक सुविधाए भी होगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *