टैक्स संबंधित विवादों का समाधान करने के लिए सभी राज्यों में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल स्थापित किए जा रहे हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित वादों की अपील अब व्यापारी जीएसटी अपीलीय अधिकरण (ट्रिब्यूनल) में दायर कर सकेंगे। बुधवार से ट्रिब्यूनल की देहरादून बेंच शुरू हो गई है। तीन सदस्यों ने कार्यभार संभाल लिया है। ट्रिब्यूनल के सदस्य आनंद शाह (तकनीकी केंद्रीय), राजेश जैन (न्यायिक) और नरेश कत्याल (न्यायिक) ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया ट्रिब्यूनल वादों की सुनवाई के बाद टैक्स, ब्याज, जुर्माने भी तय करेगा। देहरादून में ट्रिब्यूनल बेंच शुरू होने से उत्तराखंड व आसपास के करदाताओं को तेज, निष्पक्ष अपील समाधान मिलेगा। यह जीएसटी परिषद एवं वित्त मंत्रालय की देशव्यापी बेंच सक्रिय करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *