11 जनवरी को किच्छा थाना क्षेत्र अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बरेली के मेथी नवदिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने किच्छा में 11 दिन पहले हुए दिनेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी उत्तरप्रदेश के भोजीपुरा से युवक के साथ आए थे। रास्ते में उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद बाइक लूटने के लिए मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रास्ते में विजय व दीपक के मन में दिनेश की नई बाइक का लालच आ गया और उसे लूटने की योजना बना ली। इसी के चलते दोनों ने दिनेश को किच्छा क्षेत्र में खूब शराब पिलाई। विवाद किया और फिर मफलर के गला घोंटकर उसे मार दिया। हत्यारोपी उसका शव सुनसान जगह पर फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार ने अज्ञात पर हत्या की धारा में प्राथमिकी कराई। बृहस्पतिवार को किच्छा पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटी गई बाइक, हेलमेट व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल मफलर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

लूटी गई बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हल्द्वानी में बेची
हत्या के बाद हत्यारोपी दिनेश की बाइक, मोबाइल व हेलमेट ले गए। बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दी। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उनके स्कैच बनाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *