हाथापाई, गाली-गलौच, तोड़फोड़ और परचून की दुकान से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला खालसा अंतर्गत हिजड़ों वाला कुआं निवासी मयंक वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में ही परचून की दुकान है। बीती 18 जनवरी की रात लगभग 10:50 बजे वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान अभिषेक वर्मा निवासी श्यामखेत भवाली, जनपद नैनीताल (वर्तमान पता आनंदम कॉलोनी, जसपुर खुर्द) और अश्वनी सैनी निवासी मोहल्ला पक्काकोट, काशीपुर उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि दोनों ने उसके साथ हाथापाई की, गाली-गलौच करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की तथा गल्ले में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। जब उसकी पत्नी ललिता वर्मा बीच-बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
परिवार के अन्य सदस्यों को आता देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कटोराताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मयंक वर्मा और उसकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी पेशे से अधिवक्ता हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
