महापौर दीपक बाली ने काशीपुर में उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन किया। मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले का 29वां साल है। महापौर ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व रखता है, और यह हमारी संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है। उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शहर के धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले में खेल, खिलौने और व्यंजनों के स्टाल लगे थे, और बच्चों की काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष शाहनवाज और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। काशीपुर। मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर लगते चले आ रहे 29 वे शानदार उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का पूजा अर्चना के बाद महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का महत्व आध्यात्मिक भी है और वैज्ञानिक भी। उन्होंने कहा कि हम सभी मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाते हैं। हमारी संस्कृति में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी का पर्व मात्र एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और हमारे जीवन दर्शन का उत्सव है। इस समय सूर्य नारायण हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई शुरुआत का संदेश लेकर आते हैं। मुझे खुशी है कि उत्तरायणी मेला जैसे आयोजनों के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ रही है। उन्होंने मेला आयोजको और मेले में आए सैकड़ो श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धर्म मेरा सनातन है और विकास मेरा सोंक है। शहर के जितने भी धार्मिक स्थल है उन सब पर जाने के लिए साफ स्वच्छ व्यवस्था और सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मंदिर कमेटी ने मेरे से कहा नही लेकिन यहां आने वाली सड़क को प्राथमिकता से बना दिया गया। मेला स्थल को बड़े ही शानदार ढंग से सजाया गया था जहां खेल खिलौनो व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के 22 स्टाल लगे थे जहां बच्चों की काफी भीड़ देखी गई। मेले के उद्घाटन से पूर्व सुबह से ही चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम और भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो जाता है। आयोजन स्थल पर पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष शाहनवाज, चैधरी समरपाल सिंह सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, बाल सुंदरी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, अनिल मित्तल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *