आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से छह फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। कुल 16 टीमें भाग लेंगी। ग्रुप स्टेज, सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल के फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है, भारत ने सबसे ज्यादा पांच खिताब जीते हैं। टूर्नामेंट में पांच मैदानों पर मैच होंगे। लगभग सभी देशों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है और टिकट बिक्री भी शुरू हो चुकी है। आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का 16वां संस्करण इस बार दो अफ्रीकी देशों, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। यह मंच दुनिया को ऐसे कई खिलाड़ी देता रहा है जो बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनते हैं।
कितनी टीमों में किसकी दावेदारी?

पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर चार बार चैंपियन रह चुका है। वहीं, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। इस बार 16 टीमें फिर से खिताब की लड़ाई में होंगी और युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *