अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड में आज बंद का आह्वान किया गया है। विपक्ष और विभिन्न संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग की है। बंद का प्रदेशभर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही बंद है और दुकानें भी बंद हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह राज्य की अस्मिता से जुड़ा सवाल है और सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि सरकार को सीबीआई जांच के बिंदु स्पष्ट करने चाहिए। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि अंकिता की हत्या पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान पर हमला है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच नहीं हो जाती।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *