भारतीय मानक ब्यूरो के 79 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का 79वां स्थापना दिवस आज पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो देश में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि बीआईएस द्वारा तय किए गए मानक न केवल उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाते हैं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ही वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत करते हैं, और इसमें बीआईएस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से मानकों को अपनाने और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बीआईएस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
79वें स्थापना दिवस के मौके पर यह संदेश स्पष्ट रहा कि गुणवत्ता ही विकास की असली पहचान है, और भारतीय मानक ब्यूरो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
