कांग्रेस नेत्री अलका पाल किसानों के समर्थन में उतरीं, सरकार पर साधा निशानाकाशीपुर। कांग्रेस पार्टी किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। सरकार को किसानों की धान फसल का भुगतान तत्काल करना चाहिए। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहीं।अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से आक्रोशित किसान ठंड के मौसम में सहकारी समिति के गेट पर खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सरकार ने किसानों से हजारों कुंतल धान की खरीद तो कर ली, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर दर्ज न कर किसानों के हक पर डाका डाला जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की फसल की बुवाई भी कर्ज लेकर कर रहे हैं। बीज, खाद और डीजल तक उधार में लेना पड़ रहा है, जबकि धान का भुगतान अभी तक अटका हुआ है। सवाल यह है कि आखिर सरकार किसानों के पोर्टल को क्यों नहीं खोल रही है। जब धान पोर्टल पर चढ़ा ही नहीं, तो नए साल में किसानों को भुगतान कैसे मिलेगा।

31 दिसंबर धान खरीद व पोर्टल एंट्री का आखिरी दिन है, ऐसे में किसानों के सामने यह प्रश्न है कि भुगतान आखिर किस तारीख को होगा। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि धान का भुगतान रुकने से किसानों के घर के खर्चे तक चलने मुश्किल हो गए हैं। अस्वस्थ लोगों का इलाज, बच्चों की पढ़ाई, गेहूं की बुवाई, सहकारी समिति और बैंकों के कर्ज के दबाव से किसान आखिर किस आधार पर निपटेंगे, जब उनकी फसल का ही भुगतान करने को सरकार तैयार नहीं है। अलका पाल ने कहा कि धान खरीद का भुगतान सरकार को तत्काल करना होगा। उन्होंने किसान नेताओं से संपर्क कर हर संभव मदद देने का वादा करते हुए कहा कि भुगतान न होने पर कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *