उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 30-31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान में देखने को मिलेगा।

दून, हवाई और रेल यातायात प्रभावित
राजधानी में रविवार शाम से छाया घना कोहरा सोमवार को भी रहा। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह 12.30 बजे तक कोई फ्लाइट नहीं उतर सकी। वहीं, विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। सुबह तीन उड़ानें विलंब से आईं। वहीं, देहरादून आने वाली तीन ट्रेनें भी लेट रहीं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *