ठाकुरद्वारा कोतवाली में उपजिलाधिकारी वह कोतवाली प्रभारी ठाकुरद्वारा ने व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना। लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में सभी व्यापारी कोतवाली में ईकट्ठा हुए व मीटिंग में हिस्सा लिया। उपजिलाधिकारी ने लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान के माध्यम से सभी व्यापारियों से अपील की है की कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारी बंधु मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं अपनी दुकानों पर सैनिटाइजर जरूर रखें। इस मीटिंग में लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान के साथ अभिषेक अग्रवाल, राहुल अरोरा, संजीव चौहान, मोहम्मद हारुन, राजपाल कश्यप, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
