शिक्षक अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और रात नौ बजे बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए। राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें जयदीप रावत सर्वाधिक 1154 मत पाकर मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दून विश्वविद्यालय रोड पर आयोजित शिक्षक अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और रात नौ बजे बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए। जिसमें मंडलीय मंत्री पद पर सबसे अधिक 935 मत पाकर मनमोहन सिंह चौहान मंडलीय मंत्री निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर सुबोध नेगी, महिला उपाध्यक्ष पद पर अंजू रानी शर्मा, संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर मक्खन लाल शाह, महिला संयुक्त मंत्री पद पर डॉ अर्पणा रावत, संगठन मंत्री पुरुष पद पर आशीष शुक्ला, महिला संगठन मंत्री पद पर डॉ प्रमिला रानी और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर दीपक नौटियाल निर्वाचित हुए। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *