काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने एनसीएपी योजना के अंतर्गत काशीपुर शहर में 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 5220 मीटर है।
यह कार्य मानपुर रोड टी-पॉइंट से रामनगर रोड, अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय, खड़कपुर देवीपुरा रोड (साईं स्कूल से शुगर मिल) तथा पुराने टूरिस्ट होटल से गुरुद्वारे के गेट तक किया जाएगा। शिलान्यास अवसर पर लोगों ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों की सराहना की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि वे जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करेंगे और काशीपुर को साफ, सुंदर व स्वस्थ बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
