काशीपुर विधानसभा के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ग्राम गड़ी इंद्रजीत पहुंचे, अच्छा हां आपका विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनते काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले क्षेत्र की जनता ने उनके ग्राम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का धन्यवाद किया। और कुछ दिक्कतों के बारे में भी विधायक को अवगत कराया। इसके बाद विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जनता को सभी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। इसी बीच ग्राम भोगपुर, गड़ीगंज ,गड़ी इंद्रजीत के एक श्मशान घाट की बिल्डिंग के नवीनीकरण के लिए भी विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिलान्यास किया। आपको बता दे इस शमशान घाट की कुल लागत लगभग 14 लख रुपए है और इस कार्य को लेकर ग्राम क्षेत्र की जनता ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का दिल से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा,ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिला पंचायत सदस्य बीनू, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, ग्राम प्रधान अजय पाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरबख्श बग्गा, मंडल महामंत्री प्रदीप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि, उर्मिला, पूर्व प्रधान चांदपुर कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, ग्राम प्रधान खरमासी विजय भारती, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी यश चौधरी, शिवलालपुर दल्लू प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, ग्राम प्रधान पच्चावाला मनोज, ग्राम प्रधान जुड़का अमित विर्क, ग्राम प्रधान धनोरी रवि कुमार, ग्राम प्रधान प्रतापपुर शेखर आदि क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
