एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। तो मामला सामने आया। सेलाकुई में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल ने बताया कि एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने आई। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। वह दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रकिया चल रही है। पीड़िता ने बताया कि मौसा अक्तूबर माह से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने मौसी को भी यह बात नहीं बताई।

प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया, फ्लैक्स बोर्ड फाड़ा

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली हुई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराने के बाद फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भी आरोपी की दुकान खुली थी। इसकी सूचना विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं को मिली। कार्यकर्ताओं के साथ अन्य स्थानीय लोगों भी आरोपी की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की दुकान खुली है। पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया। उन्होंंने कहा आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *